किसान के घर में क्यों हुआ अचानक ब्लास्ट , जंगली जानवरो से था परेशान किसान !
किसान के घर मे अचानक हुआ विस्फोट ,बच्ची समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल ! उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा में अचानक हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया, दरअसल किसान द्वारा खेतो में जंगली जानवर भगाने के लिए घर में इमामदस्ते में एक साथ गंधक-पोटाश कूटने से अचानक जोरदार धमाका हो गया, धमाके में किसान के साथ एक बच्ची घायल हो गई, आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों घायलों को भर्ती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल किसान को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया, तो वही घायल बच्ची का गढ़मुक्तेश्वर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल आपको बता दें आज बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जा खेड़ा में इश्तेकार नामक युवक खेतों से बंदर व जंगली जानवर भगाने के लिए गंधक पोटाश का मिश्रण तैयार कर रहा था, जिससे मिश्रण तैयार करते समय अचानक आग लग गई, और विस्फोट हो गया, अचानक हुए इस विस्फोट से इस प्रकार का सीधा हाथ जख्मी हो गया, और घर में खेल रही 7 वर्षीय बच्ची आशिया भी घायल हो गई, विस्फोट की आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, आनन-फ...