क्या आप फालसा (फल) के बारे में जानते है , इस फल में सबसे ज्यादा आइरन पाया जाता है
फालसा व आड़ू की खेती बड़े पैमाने पर लॉकडाउन का असर बाग पर भी पड़ा
मेरठ जनपद के सर्किट हॉउस में फालसा आड़ू व आम की खेती कर रहे गंगाराम को इस बार बड़ा झटका लगा है , वह बताते है कि हमने इस बार बाग ठेके की नीलामी में हिस्सा बने जो 81 हज़ार की रकम तय की गई , महज कुछ ही दिन बाद लॉकडाउन लग गया और आड़ू व फालसा की फसल पूरी तरह तैयार हैं उधर आम का सीजन भी आ गया हैं , पता नही लॉकडाउन कब खुलेगा हमे तो इस बार बड़ा झटका लगा हैं पूरा परिवार बाग की निगरानी में लगा है छोटे बच्चे से लेकर बड़े सब लोग बाग की देखभाल में लगे है , लेकिन अब माल लेकर मंडी लेकर जाते भी है तो सही दाम नही मिल रहा , बस यही है अब जो सर्किट हाउस में लोग सुबह शाम घूमने आते है वो ही कुछ माल यहाँ से ले जाते है जिस से कुछ हमारी जमा राशि का हिस्सा निकल रहा हैं ।
पेड़ों पर फालसा व आड़ू की भरमार फसल
गंगाराम बताते है कि इस समय फालसा व आड़ू की अच्छी पैदावार है लेकिन लॉकडाउन से बड़ा झटका इस बार लगा हैं, आगे बताते है कि इस बार माल यही से बेचा जा रहा हैं जो लोग सर्किट हाउस में घूमने आते है वो ही लोग यहाँ से खरीद कर ले जाते हैं, लेकिन माल ज्यादा है मार्किट खुलनी चाहिए ताकि यह माल बिक सकें ।
81 हजार में सालभर के लिए ठेके पर लिया है बाग
गंगाराम आगे बताते है इस बार 81 हजार में बाग लिया हैं, 30 हजार रुपए हमने जमा भी कर दिए अधिकारी को लेकिन हमारे साथ सबसे बड़ी समस्या पानी की है यहाँ के अधिकारी लोग पानी समय पर नही मिलता मिलता भी है तो बहुत कम ही समय के लिए मिलता हैं, इस भीषण गर्मी में पानी चाहिए वार्ना आम की फसल में जाले लग जाएंगे कुछ तो लॉकडाउन ने बर्बाद किया कुछ पानी न मिलने से बर्बाद हो जाएंगे ।
फालसा 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता हैं
गंगाराम आगे बताते है कि फालसा 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता हैं, बाग में 150 से लेकर 200 पेड़ है जिसमे फालसा के पेड़ हैं , गंगाराम बताते है यह इस लिए बिक जाता हैं क्योंकि इसमें आयरन सबसे ज्यादा पाया जाता है , लोग यही से 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से ले जाते हैं, सबसे ज्यादा जो सुबह को मोर्निंग वाक के लिए आते है वह ही खरीद कर ले जाते हैं ।
आड़ू व आम के पेड़ सबसे बाग में सबसे ज्यादा हैं
गंगाराम आगे बताते है बाग में आड़ू व आम के सबसे ज्यादा पेड़ हैं आम की फसल पूरी तरह तैयार है, अगले महीने के पहले हफ्ते में आम चालू हो जाएगा आड़ू की फसल चल रही हैं , और फालसा भी लोग खरीदार यहाँ से ले जाते हैं ।
मोहित कुमार सैनी
मो :-- 8534035047
8126154033
मेरठ



सर आप लोगो की पीडा को समझ कर लिखते आप बहुत अच्छा लिखते है क्रप्या प्रशासन पर दबाव बना कर जो आपसे सहयोग हो सके किसान का सहयोग करे
ReplyDeleteधन्यवाद
अगर आपके पास कोई किसानों की समस्या है तो बताए हम उसको छापेंगे ।
ReplyDelete