प्रधानमंत्री के नए मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय देखें पूरी List
Portfolios Of Ministers: प्रधानमंत्री के नए मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
देखें पूरी List
Portfolios Of Ministers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया. रात में मंत्रालय का बंटवारा भी किया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया. इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि 7 वर्तमान राज्यमंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया. शपथ ग्रहण के बाद रात में मंत्रियों के पोर्टफोलियो का भी बंटवारा हो गया. अमित शाह गृह मंत्री के साथ-साथ देश के पहले सहकारिता मंत्री भी बने. वहीं, डॉक्टर हर्षवर्धन की जगह मनसुख मंडाविया देश के नए स्वास्थ्य मंत्री बने. साथ ही पीयूष गोयल की जगह अश्विनी वैष्णव को देश का नया रेल मंत्री बनाया गया. कैबिनेट में शामिल किए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला है.
जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
कैबिनेट मंत्री
राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
अमित शाह- गृह मंत्री, सहकारिता मंत्री
नितिन गडकरी- सड़क और परिवहन मंत्रालय
निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री
नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय
एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
अर्जुन मुंडा– आदिवासी कल्याण मंत्री
स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और कपड़ा मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा और स्वास्थ्य
प्रहलाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, खान मंत्री
नारायण राणे- सूक्ष्म , लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री
मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
आरसीपी सिंह- इस्पात मंत्री
अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री, संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
पशुपति पारस- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
गजेंद्र सिंह शेखावत– जल शक्ति मंत्री
किरण रिजीजू- कानून मंत्री, संस्कृति मंत्रालय
आरके सिंह- उर्जा मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम मंत्रालय
मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य और रासायनिक उर्वरक मंत्रालय
भूपेंद्र यादव- श्रम मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय
महेंद्र नाथ पांडेय– भारी उद्योग मंत्री
पुरुषोत्तम रुपाला– डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
जी किशन रेड्डी- पर्यटन मंत्रालय
अनुराग ठाकुर- सूचना और प्रसारण मंत्रालय, युवा और खेल मंत्रालय भी
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
डॉ. जितेंद्र सिंह – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), PMO में राज्य मंत्री
MOHIT KUMAR SAINI
Comments
Post a Comment